
फुलकोड़ो में पानी संकट: सोलर टैंक बेकार, हैंडपंप सुधार से मिली राहत
मोहला: मानपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत फुलकोड़ो (चोरिया पारा) में जल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में लगे तीन सोलर ड्यूल टैंक अब तक घर-घर पाइपलाइन से नहीं जुड़े हैं, जिससे योजना का लाभ नहीं मिल रहा। एक टैंक में सिल्ट जमा होने से गंदा पानी निकल रहा है, जिसे ग्रामीण मजबूरी में उपयोग कर रहे हैं।


गांव के कई हैंडपंप भी खराब थे, जिन्हें जनप्रतिनिधियों की पहल पर पीएचई विभाग ने पाइप बढ़ाकर सुधार किया, जिससे पानी की व्यवस्था कुछ हद तक बहाल हुई है।
ग्रामीणों ने विभागों के बीच समन्वय की कमी पर नाराजगी जताई है। वहीं, पीएचई के एसडीओ एपी शर्मा ने बताया कि जलस्तर कम होने से समस्या आई थी, जिसे अब सुधार लिया गया है।
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*