मोहला-मानपुर

किसानों की फसल में बीमारी से नुकसान, निरीक्षण की मांग

किसानों की फसल में बीमारी से नुकसान, निरीक्षण की मांग
मानपुर। ग्राम पंचायत मरकेली एवं ग्राम पंचायत कोतरी के किसानों ने धान की फसल में हो रहे नुकसान को लेकर तहसीलदार मानपुर को ज्ञापन सौंपकर फसल का निरीक्षण कराने की मांग की है।


ज्ञापन में किसानों ने बताया कि दोनों पंचायतों के किसानों की बैठक में धान की फसल में कीड़ा बीमारी, माहू, तना छेदक और ब्लास्ट जैसी समस्याओं की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा खेतों में पानी नहीं गिरने से फसल प्रभावित हो रही है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित खेतों का मौके पर निरीक्षण कर फसल नुकसान का आकलन किया जाए तथा प्रभावित किसानों को शासन स्तर से आवश्यक सहयोग एवं राहत दिलाई जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, मानपुर को भी सौंपी गई है।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!