मोहला-मानपुर

तालाब के पास  जुंआ खेलते 8जुआरी गिरफ्तार, 25510ऱूपये नगद जब्त


तालाब के पास जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹25,510 नगद जब्त
औंधी। अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए औंधी पुलिस ने अलकनहार रोड स्थित तालाब के पास जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹25,510 नगद और ताश की पत्तियां जब्त की।


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवल साव के नेतृत्व में की गई। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/2026 के तहत धारा 3(2) जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!