मोहला-मानपुर

विधायक इंद्रशाह मंडावी की मौजूदगी में नौनिहालों ने किया नये आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

विधायक इंद्रशाह मंडावी की मौजूदगी में नौनिहालों ने किया नए आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कहगांव और तेलीटोला में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया गया। विधायक इंद्रशाह मंडावी की उपस्थिति में आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फीता काटकर नए भवनों का शुभारंभ किया। जर्जर भवनों में पढ़ने की परेशानी झेल रहे बच्चों को अब सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
वीओ: मोहला-मानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और देखभाल की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में ग्राम कहगांव और तेलीटोला में नए आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में विधायक इंद्रशाह मंडावी की मौजूदगी में आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों भवनों का लोकार्पण कराया गया। इससे पहले पुराने भवनों की छत से पानी टपकने और स्लैब गिरने का खतरा बना रहता था, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता थी।


नए भवनों के निर्माण से अब बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने बच्चों के साथ खेलकूद भी किया और अपने बचपन की यादें साझा कीं। बच्चों के हाथों लोकार्पण कराने की पहल के माध्यम से उन्हें केंद्र में रखने का संदेश दिया गया।

समापन: लोकार्पण कार्यक्रम में सरपंच निर्मला उसेंडी, जनपद पंचायत मानपुर अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और ग्रामवासी उपस्थित रहे। नए आंगनबाड़ी भवनों से गांव के बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

*मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट*

Back to top button