कुसुमकसाचिखलाकसाछत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद

उत्पादन के शोर में विकास का वादा कहां खो गया! जनता की आवाज अनसुनी क्यों है! जर्जर  सड़क को बनाने की मांग को लेकर वार्ड १४ के निवासियों ने राजहरा माइंस आफिस का किया घेराव

दल्ली राजहरा: दिनांक २४-०८-२०२६, मंगलवार राजहरा माइंस प्रबंधन के असंवेदनशील रवैया के खिलाफ श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र के निवासियों का फुटा गुस्सा।


शहीद वीर नारायण सिंह चौक से दल्ली यंत्रीकृत खदान के गेट क्रमांक ०१ और गेट क्रमांक ०२ तक जाने वाले सड़क की स्थिति जगह-जगह गढ्ढो के कारण अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस रोड से वार्ड क्रमांक १०, ११, १२, १३, १४, १५, १६, १७, १८ के निवासियों का आना जाना है, चारों पाली में माइंस के नियमित कर्मचारी व ठेका श्रमिकों का, सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं और इस क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल शहीद अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का आना जाना इसी जर्जर मार्ग से होता है। सड़क में जगह-जगह गढ्ढो के कारण इस क्षेत्र के निवासियों को आने जाने में भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसी जर्जर सड़क से माइंस के प्रमुख अधिकारी भी माइंस जाते हैं फिर भी इस जर्जर सड़क को बनाने की जरुरत यहां के अधिकारी महसुस ही नहीं कर रहे हैं।

माइंस प्रबंधन के असंवेदनशील व्यवहार के कारण जनता सड़क पर उतरने मजबुर:


वार्ड क्रमांक १४ की पार्षद श्रीमती प्राची गायकवाड़ सिन्हा ने बताया की उनके द्वारा माइंस के उच्च अधिकारियों को इस सड़क की जर्जर स्थिति और इसके कारण आम नागरिकों को हो रही परेशानियों से लगातार अवगत कराया जाता रहा हैं पर प्रबंधन इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। राजहरा माइंस प्रबंधन की लगातार अनदेखी व नागरिको को हो रही परेशानियों विशेषकर विद्यार्थियों और मरीजों की परेशानियों को ध्यान में रखकर आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा के नेतृत्व में जर्जर सड़क से प्रभावित क्षेत्र के सैकड़ों लोग वार्ड क्रमांक १४ से रैली के माध्यम से अपनी समस्या को अवगत कराते हुए, राजहरा माइंस प्रबंधन और नगर पालिका परिषद के खिलाफ नारे बाजी करते हुए जर्जर सड़क को तत्काल बनाने की मांग को लेकर राजहरा माइंस आफिस का घेराव करने मजबुर हुए है।

श्रमिक बाहुल्य आधे नगर के साथ भेदभाव कर रही है माइंस प्रबंधन: रत्तीराम कोसमा

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि रत्तीराम कोसमा ने आरोप लगाया की राजहरा माइंस प्रबंधन श्रमिक बाहुल्य आधे नगर के नागरिकों को सड़क जैसे आवागमन का अच्छा साधन तक उपलब्ध कराने में, उसका उचित रखरखाव करने में लगातार भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा की भिलाई इस्पात संयंत्र उत्पादन के अंधे दौड़ में विकास का अपना वादा भुल चुकी है, आम लोगों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है, जिससे लोगों में प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश है। उसी आक्रोश का परिणाम है की आज आम जनता  शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीकों सड़क पर उतर आई है और समस्या का समाधान नहीं होने पर इसी तरह उनको याद दिलाती रहेगी। साथ ही साथ उन्होंने नगर पालिका को भी आड़े हाथ लेते हुए कहां की वार्ड क्रमांक ०१ से २७ तक की समस्याओं का समाधान करना नगर पालिका अध्यक्ष का दायित्व है, पुरे नगर की जनता के वह चुनें हुए प्रतिनिधि है पर उनकी कार्यशैली व कार्यनीति भी भेदभावपूर्ण है वह नगर की जनता के चुनें हुए जनप्रतिनिधि होने के बवजुद श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहे है जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

सड़क सिर्फ आयरन ओर की ढुलाई और भारी वाहनों के लिए नहीं है बल्कि इस क्षेत्र के नागरिकों के आवागमन का एकमात्र साधन है: अजय नोन्हारे

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व छात्र नेता अजय नोन्हारे ने कहा की सड़क सिर्फ उसके भारी वाहनों के लिए है यह सोचना प्रबंधन के असंवेदनशील व्यवहार का परिचायक है जबकि सत्य यह है की इस क्षेत्र के नागरिकों के लिए आवागमन का एक मात्र साधन है और उसका समय-समय पर उचित रखरखाव, निर्माण प्रबंधन का कर्तव्य व सामाजिक उत्तरदायित्व है, अच्छी सड़क जनता का अधिकार है। प्रबंधन सामाजिक उत्तरदायित्व के अपने कर्तव्यों से मुंह नहीं मोड़ सकती।

माइंस आफिस के घेराव से सकते में आई माइंस प्रबंधन ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि मंडल को सभागार में बुलाकर उनसे चर्चा किया। प्रतिनिधि मंडल में रत्तीराम कोसमा, रवि जायसवाल, प्राची गायकवाड़ सिन्हा, मालती केरकट्टा, अंजना रामटेके, इंदियाबाई साहू, चंचल निर्मलकर, रामकली, और राजहरा माइंस प्रबंधन की तरफ से शैलेश पटनायक सहायक प्रबंधक, शेख सीरीन सहायक प्रबंधक,
मुरलीधर चंद्रकर श्रम कल्याण अधिकारी
मानव संसाधन विभाग उपस्थित थे। चर्चा में शामिल
पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि जायसवाल ने बताया की प्रबंधन के उच्च अधिकारी ने कहा है कि प्रबंधन तत्काल एक कमेटी बनाकर सड़क की जर्जर स्थिति को देखने भेजेगी और आश्वासन दिया है की अभी बारिश के मौसम में सड़क का निर्माण संभव नहीं है, बारिश समाप्त होते ही सड़क निर्माण करवाया जाएगा और तब तक तत्काल राहत के रुप में सड़क के गड्ढों में मुरुम डलवाकर भरवाया जाएगा।

प्रबंधन के उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने माइंस आफिस का घेराव समाप्त कर घोषणा किया की राजहरा माइंस प्रबंधन अगर अपने वादे से मुकरता है तो ऐसी स्थिति में प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

राजहरा माइंस आफिस घेराव में मुख्य रुप से सूरज विभार पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष, चन्द्र प्रकाश सिन्हा पूर्व पार्षद, लक्ष्मण शर्मा उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, ईश्वर राव महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी, कृष्णा यादव उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, अनुप कुमार बांबेश्वर सचिव ब्लाक कांग्रेस कमेटी,  राजकुमार साहू, अजय छाजेड़, संतोष घराना, बिज्जू, बबलु, जोगेन्द्र ठाकुर, जगदीश श्रीवास, विवेक मसिह मंडल अध्यक्ष, रामू शर्मा, राहूल सिंह, योगेन कोठारी, भागिरथी साहु, जितेष साहू, तनुज, उत्तम, बाबी, श्रीनाथ, ईश्वर, टिकेश्वर देशमुख, मोनिस ठाकुर, पवन साहू, बाबी सिंह, रामकुमार सहारे, पंचराम पिस्दा, अमित मंगर, भीमसेन, लोकेश सेन, मोनू सेन, अनिल निषाद, गणेश, मुन्ना गुप्ता, अजय कुमार साहू, राजू देवांगन, जितेष बढु साहू,  रुपेन्द्र ठाकुर, हर्षु विश्वकर्मा, हरिश देवांगन, रोहन देशमुख, मालती केरकट्टा, चंचल निर्मलकर, अंजना रामटेके, रामकली, रोमा कोठारी, लक्ष्मी भंडारी, जानकी भुआर्य, मीना, इंदिया बाई साहू, नीराबाई, रेखा देशमुख, ईश्वरी ठाकुर, राजकुमारी ठाकुर, त्रिवेणी बाई आदी सैकड़ों महिलाएं, पुरुष एवं युवा मौजूद थे।
रतिराम कोसमा
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
दल्ली राजहरा

Back to top button
error: Content is protected !!