Indiaकुसुमकसाचिखलाकसाछत्तीसगढ़दल्ली राजहरा

अवैध जुआ के विरुद्ध थाना गुरुर की कार्रवाई, 03 आरोपी गिरफ्तार।

अवैध जुआ के विरुद्ध थाना गुरुर की कार्रवाई, 03 आरोपी गिरफ्तार।
🔹 जुआ खेलते हुए आरोपियों से नगदी रकम ₹2900 एवं 52 पत्ती ताश बरामद।
🔹 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध।
📌 प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माया शर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक मुकेश सिंह के नेतृत्व में थाना गुरूर पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।
इसी क्रम में दिनांक 02.11.026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोलिहामार उचित मूल्य के दुकान के पास आम जगह पर कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा जुआ खेल रहे व्यक्तियों को पकड़ा गया।

मौके पर जुआ खेलते पाए गए व्यक्तियों के कब्जे एवं पास से नगदी रकम तथा ताश की पत्तियां बरामद की गईं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
📌 गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण
बसंत यादव पिता रूपनारायण यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोलिहामार
कोमल देशलहरे पिता राम जी देशलहरे उम्र 28 वर्ष निवासी कोलिहामार
वेद प्रकाश पटेल पिता रामनारायण पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी कोलिहामार
📌 जप्त सामग्री का विवरण
🔹 जप्ती नगदी रकम – ₹2900/- 🔹 ताश की पत्ती – 52 नग।
📢
गुरूर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🚔 गुरूर पुलिस — अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध।

Back to top button