
चक्रवात से धान की फसल को हुए नुकसान का किसानों को मिले मुआवजा : उदय राम साहू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मांग, पटवारी हल्का स्तर पर सर्वे कराकर दीपावली से पहले किसानों के खातों में क्षतिपूर्ति राशि देने की अपील
मोहला मानपुर अम्बागढ़चौकी। छत्तीसगढ़ में 27, 28 एवं 29 अक्टूबर को आए भीषण चक्रवाती हवाओं और बारिश से किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई क्षेत्रों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई है, वहीं धान की बालियां निकलने के समय अचानक आए तेज तूफान के कारण भी फसल प्रभावित हुई है। इस प्राकृतिक आपदा से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
इस संबंध में श्री उदय राम साहू, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस कमेटी रायपुर छत्तीसगढ़ एवं विधायक प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से किसानों को फसल क्षति का उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों, ब्लॉकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी हल्का स्तर पर तत्काल सर्वे कराया जाए, ताकि प्रभावित किसानों की वास्तविक क्षति का आकलन कर उन्हें उचित क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जा सके।






श्री साहू ने कहा कि किसान इस समय दोहरी परेशानी से गुजर रहे हैं। एक ओर धान की फसल कटाई के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर 1 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी समय पर शुरू नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दीपावली एवं लक्ष्मी पूजन के अवसर पर किसानों को राहत प्रदान करते हुए प्रभावित किसानों के खातों में क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय निर्माण की लंबित राशि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले वर्ष से कई हितग्राहियों को राशि नहीं मिली है, जिसके कारण आम जनता को अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कार्यकाल की चौथी किस्त की बकाया राशि भी अब तक नहीं मिलने की बात कही। उन्होंने शासन से इन लंबित भुगतान के मामलों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।
श्री उदय राम साहू ने कहा कि यदि सरकार किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देती है, तो प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को दीपावली के पूर्व राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों के बैंक खातों में क्षतिपूर्ति राशि जमा कराई जाए, ताकि किसान परिवार आर्थिक संकट से उबर सकें और त्योहार मना सकें।
जय जवान, जय किसान, जय छत्तीसगढ़ महतारी।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.