नवीन आपराधिक कानूनों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन।

जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी
दिनांक:-03/10/2026
💥 *नवीन आपराधिक कानूनों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन।*
💥 *BNS, BNSS एवं BSA के प्रावधानों की दी जा रही व्यवहारिक एवं विस्तृत जानकारी*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा आई.सी.जे.एस. (ICJS) अंतर्गत नवीन आपराधिक कानूनों पर रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन आपराधिक कानूनों के प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं व्यवहारिक पहलुओं से अद्यतन कराना है।

यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मोहला के मीटिंग हॉल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के समस्त वरिष्ठ आरक्षकों सहित विभिन्न थानों, चौकियों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अनुभाग अधिकारी (SDOP) मानपुर श्री विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

चरणवार निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम
नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में प्रशिक्षण को विभिन्न चरणों एवं विषयवार सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित प्रशिक्षण — 01 अक्टूबर, 05 अक्टूबर एवं 12 अक्टूबर 2026 को।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) से संबंधित प्रशिक्षण — 02 अक्टूबर, 06 अक्टूबर एवं 13 अक्टूबर 2026 को।
भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) से संबंधित प्रशिक्षण — 03 अक्टूबर, 07 अक्टूबर एवं 14 अक्टूबर 2026 को।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र के अंतर्गत 01 अक्टूबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक नवीन आपराधिक कानूनों से संबंधित रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इसके पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 07 अक्टूबर तथा 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक आगामी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
प्रशिक्षण में इन विषयों पर दिया जा रहा विशेष जोर

प्रशिक्षण के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के नवीन प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही नवीन कानूनों के अनुरूप अपराध पंजीयन, विवेचना, साक्ष्य संकलन, कानूनी प्रक्रिया एवं पुलिस कार्यवाही में होने वाले आवश्यक परिवर्तनों को व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन कानूनों की व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान कर कानून के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग एवं प्रभावी अपराध विवेचना के लिए दक्ष बनाना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं SDOP मानपुर श्री विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में आयोजित यह रिफ्रेशर कोर्स जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
