News

किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदयराम साहू ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएंदीपों का पर्व जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए – उदयराम साहू


मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री उदयराम साहू ने दीपावली के पावन पर्व पर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी सहित प्रदेश के समस्त नागरिकों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और खुशहाली लेकर आए। दीपों की रोशनी से हर घर-आंगन रोशन हो तथा मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
श्री साहू ने सभी से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
विनीत – श्री उदयराम साहू
प्रदेश महासचिव, छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस, रायपुर।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button