Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

वायरल आडियो को लेकर संजीव शाह का ब्यान, बातचीत को बताया  और झुठा व बदनाम करने की साजिश

वायरल ऑडियो को लेकर संजीव शाह का बयान, बातचीत को बताया झूठा और बदनाम करने की साजिश
खुर्सीटिकुल-अंबागढ़ चौकी निवासी ने सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के दावों को किया खारिज, कहा– बातचीत में कोई सच्चाई नहीं
मोहला/अंबागढ़ चौकी। ग्राम खुर्सीटिकुल, अंबागढ़ चौकी निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो को लेकर अपना पक्ष रखा है। पोस्टर के माध्यम से उन्होंने कहा है कि उनके और श्री संजीव शाह के बीच बातचीत का जो ऑडियो वायरल हुआ है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है।


जारी पोस्टर में वायरल ऑडियो को पूरी तरह झूठा बताते हुए इसे बदनाम करने का षड्यंत्र करार दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस तरह की भ्रामक सामग्री के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मामले को लेकर उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो को बिना सत्यता की जांच किए सही न मानें और किसी भी प्रकार की अफवाहों को आगे प्रसारित करने से बचें।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button