कुसुमकसाचिखलाकसाछत्तीसगढ़डौंडीलोहारादल्ली राजहराबालोद

वार्ड क्रमांक- 17, दल्ली राजहरा में गोवर्धन पूजा उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

दल्ली राजहरा//- सर्किल कोसरिया यादव (राऊत) समाज दल्ली राजहरा, सर्व समाज व फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा के तत्वाधान में वार्ड क्रमांक- 17 केकती पारा, दल्ली राजहरा में गोवर्धन पूजा उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।

गोवर्धन पूजा उत्सव की रही धूम, लोक संस्कृति और परंपरा का दिखा अनूठा संगम।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के प्रतिनिधि के रूप में छगन साहू, अध्यक्षता- जीत गुहा नियोगी प्रदेश अध्यक्ष जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़, प्रमुख अतिथि- आशुतोष माथुर युवा समाजसेवी व संचालक माथुर  सिनेफ्लेक्स, श्रीमती टी. ज्योति पार्षद वार्ड- 26, डीगेश्वर कुमार साहू इंजीनियर, बसंत रावटे सचिव जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

छगन साहू, जीत गुहा नियोगी, आशुतोष माथुर श्रीमती टी.ज्योति,योगेश यादव, शंकर साहू, भूषण यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने की पौराणिक घटना की स्मृति में गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि इंद्र के प्रकोप से मूसलाधार बारिश के बीच भगवान श्री कृष्ण जी ने अपनी कनिष्ठिका उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रज वासियों को सुरक्षित रखा था।यह पर्व प्रकृति, अन्न व जल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ उनके संरक्षण का संदेश भी देता है।


गोवर्धन पूजा की शुरुआत साहड़ा देवता व भगवान श्री कृष्ण जी, नंदी महाराज की पूजा अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद बछड़े की पूजा कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। देवी-देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना कर शहर की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना किया गया तथा आतिशबाजी भी किया गया। रमन बैगा प्रमुख बैगा अन्य बैगायों द्वारा मड़ाई निकाल कर गाजे-बाजों के साथ गली भ्रमण कर कर परघाया गया। इस दौरान वाद्य यंत्रों की धुन और आतिशबाजी के बीच शहर वासियों ने गोवर्धन पूजा उत्सव का भरपूर आनंद लिया। गोवर्धन पूजा के आयोजन में वार्ड क्रमांक- 14, 15, 16, 17 के वार्डवासियों व शहरवासियों के साथ यादव समाज- दल्ली राजहरा, सर्व समाज तथा फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा का विशेष सहयोग रहा।

थाना प्रभारी- सुनील तिर्की दल्ली राजहरा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

गोवर्धन पूजा उत्सव कार्यक्रम  को सफल बनाने में प्रमुख रूप से यादव समाज के सचिव- योगेश यादव, कोषाध्यक्ष- संतोष यादव, सहसचिव- भूषण यादव, निर्मला यादव, नीता यादव के साथ फ्रेंड्स युवा विकास समिति के अध्यक्ष- शंकर साहू, उपाध्यक्ष- भोला दास मानिकपुरी, सचिव- भूषण यादव, जगमोहन राणा, टामन विश्वकर्मा,करण यादव, राजेश उइके, दशरथ यादव, महादेव साहू, मिथिलेश गिरी गोस्वामी, पिंटू साहू, ललित सुधाकर, जितेंद्र साहू, रूपेश देवांगन, हरिशंकर देवांगन, हरेंद्र साहू, जितेंद्र कुमार,पुरुषोत्तम यादव ,मूलचंद साहू, सिद्धार्थ साहू, वेद प्रकाश, हितेश कुमार, राजकुमार यादव, जिवेन्द्र कुमार, आशू देवांगन, हरिशंकर यादव अर्जुन यादव दशरथ यादव, मनी चंद्राकर, गोलू यादव, ईश्वर यादव, राजेश यादव, चितरंजन यादव, देवराज यादव, दिलीप यादव, मनोज यादव, हरिशंकर यादव, पदमा यादव, किरण यादव, अंकिता यादव, नरसिंग यादव,भूमिका मानिकपुरी,आदि सभी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Back to top button