
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को जिला स्तरीय सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में शामिल होने का आमंत्रण, सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपये की अनुशंसा
रायपुर निवास पर जिला पदाधिकारियों ने की मुलाकात, नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में कार्यक्रम में शामिल होने मंत्री ने दी सहमति
मोहला। नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के छत्तीसगढ़ कलार समाज के लिए गौरव और हर्ष का अवसर रहा। समाज के जिला पदाधिकारियों ने रायपुर स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं कलार समाज के गौरवशाली सदस्य माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान जिला पदाधिकारियों की ओर से आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सहस्त्रबाहु जयंती एवं पारिवारिक मिलन समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन तथा प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मंत्री श्री जायसवाल को आमंत्रित किया गया। मंत्री महोदय ने सहजता से आमंत्रण स्वीकार करते हुए नवंबर माह के अंतिम दिन तक निर्धारित होने वाली किसी भी तिथि पर जिले में पहुंचने की सहमति प्रदान की।


इस अवसर पर समाज के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई। ग्राम दनगढ़ की पावन धरा पर कलार समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 20 लाख रुपये की अनुशंसा की। उन्होंने तत्काल जिला कलेक्टर महोदया से फोन पर चर्चा कर अनुशंसा पत्र भेजने की पहल की। मंत्री की इस पहल से समाज के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
समाज के जिला पदाधिकारियों ने मंत्री श्री जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक भवन निर्माण के लिए की गई पहल से जिले में सामाजिक गतिविधियों, सामूहिक आयोजनों एवं समाज के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस मुलाकात को जिला कलार समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाले सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.