मानपुर बस स्टैंड में मनाया गया विश्व कर्मा पूजा उत्सव

विश्वकर्मा देव की पूजा-अर्चना कर की स्थापना
मानपुर बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा उत्सव
मानपुर। राज मिस्त्री कल्याण संघ मानपुर द्वारा बस स्टैंड परिसर में भगवान विश्वकर्मा देव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमा की स्थापना की गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा उत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर राज मिस्त्री कल्याण संघ मानपुर के विश्वकर्मा उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के दौरान भगवान विश्वकर्मा से सभी के सुख-समृद्धि, कार्यों में सफलता और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।
आयोजन में ओम प्रकाश यादव, रवि मंडावी, जीत कुमार साहू, शिवपाल यादव, धनीराम नाग, बाबूलाल, शैलेन्द्र नायक सहित समिति के समस्त कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट