गोटुलमुंडा स्कूल मे 17तारीख शाम 7बजे जला आर्शीवाद का दीया

गोटुलमुंडा स्कूल में शाम 7 बजे जला ‘आशीर्वाद का दीया’
मोहला। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्राथमिक शाला गोटुलमुंडा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक दिनेश सहारे एवं शिक्षक मक्खन साहू की प्रमुख उपस्थिति रही।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।



कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की तथा समाज एवं राष्ट्र की सेवा के प्रति संकल्प लिया।
प्रधानपाठक दिनेश सहारे ने सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता एवं विद्यालय के विकास में सामूहिक योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं शिक्षक मक्खन साहू ने शिक्षा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही।
दीप प्रज्वलन के दौरान विद्यालय परिसर में श्रद्धा, उत्साह और एकजुटता का वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने विद्यालय के विकास एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट