चिखलाकसा गणेशोत्सव समिति द्वारा आज महाप्रसाद का आयोजन

चिखलाकसा गणेशोत्सव समिति द्वारा आज महाप्रसाद का आयोजन
चिखलाकसा।
नगर के वार्ड क्रमांक-03 स्थित सार्वजनिक गार्डन में चिखलाकसा गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर आज शाम श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
समिति की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार महाप्रसाद का आयोजन शाम 7 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए जीरा राइस, राजमा की सब्जी और स्वादिष्ट जलेबी की व्यवस्था की गई है।

गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। धार्मिक वातावरण के बीच भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं दर्शन के साथ श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेशोत्सव के माध्यम से नगर में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
स्थान: सार्वजनिक गार्डन, वार्ड क्रमांक-03, चिखलाकसा
समय: शाम 6 बजे से
महाप्रसाद: जीरा राइस, राजमा की सब्जी एवं जलेबी