नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा निकाय कर्मचारी श्री निर्भय राम नरेटी हुए सेवानिवृत्त —

निकाय कर्मचारी श्री निर्भय राम नरेटी हुए सेवा निवृत्त —
दल्लीराजहरा :-

नगर पालिका में वरिष्ठ कर्मचारी श्री निर्भय राम नरेटी को सेवा निवृत्त होने पर नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा भावभीनी विदाई दिया गया। सबसे पहले नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे द्वारा शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया तथा उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री गोविन्द राम साहू ने किया। इस अवसर पर पार्षद गण श्री सूरज कुमार विभअर चंद्र कुमार सिन्हा,निर्मल पटेल तरुण साहू, प्रदीप बाघ तथा स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर स्थानीय निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज चंद्राकर, सुनील ताराम, विपिन बेहरा, मनोज साहू, बुद्धिमान सिंह, अब्दुल कलीम, धरमु बक्सी, सुशील टंडन, चित्त कुमार कुर्रे, धनसाय ठाकुर,परदेशी देवांगन, नारायण ठाकुर एवं समस्त प्लेसमेन्ट उपस्थित थे।
