साल्हेटोला आंगनबाड़ी में सेवा संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित

गोटाटोला
साल्हे टोला आंगनबाड़ी में सेवा संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित
मोहला। ग्राम गोटाटोला के आश्रित ग्राम साल्हेटोला टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता रही।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य लखन कला में उपस्थित रहे। साथ ही जिला किसान मोर्चा के महामंत्री धर्मजीत सिन्हा सुमित आईटी सेल संयोजक सुमित शर्मा,गांव की प्रमुख माताएं-बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं ग्रामीणों से संवाद कर सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने सेवा संकल्प के माध्यम से समाजहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट