जिला मुख्यालय मोहला में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
जिला मुख्यालय मोहला में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
मोहला। सर्व आदिवासी समाज मोहला ब्लॉक के तत्वावधान में गोंडवाना भवन मोहला में विश्व आदिवासी दिवस उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड मोहला में स्थापित लाल श्याम शाह महाराज की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण से हुई।
गोंडवाना भवन परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मोहला ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। अतिथियों का समाजजनों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष तुलाराम पिस्दा, गोंड समाज अध्यक्ष नरेन्द्र नेताम ध्रुववंशी, कंवर समाज अध्यक्ष लगनूराम चंद्रवंशी, हल्बा समाज ब्लॉक अध्यक्ष मोचीराम चुरेन्द्र, गोंड समाज के कार्यकारी अध्यक्ष नोहरूराम कुमेटी, उरांव समाज अध्यक्ष आशीष केरकेट्टा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोंड समाज जीत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भंडारी, विधायक इंद्रशाह मंडावी एवं राजकुमार लाल लक्ष्मेन्द्र शाह सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर भ्रमण कर आदिवासी समाज ने जयघोष किया। इस दौरान मांदरी नृत्य एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। समाज की ओर से आदिवासी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम मोहला तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समाज के युवक-युवतियों ने रैला पाटा सहित विभिन्न आदिवासी लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का संचालन छबि लाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन पुरन लाल कुमेटी ने किया। इस अवसर पर रमेश हिड़ामे, धमेन्द्र शोरी, सुखीत कौड़ो, रतन तारम, रवनू कोरेटी, मोहन बोगा, केजूराम बोगा, उपेन्द्र कुंजाम, गजेंद्र पुराणे, मनीष मुलेटी, प्रेम मंडावी, गैंदसिंह ठाकुर, इंद्रा मंडावी, पुष्पेंद्र भुआर्य, अनिल नेताम, अनुज कोड़ापे, शंकरराम जाड़े, डुमेश्वर तारम, सुखदास मंडावी, बारे लाल मंडावी, रीना कोमरे, चंद्रेश ठाकुर, एस.आर. नायक, ममता कोरेटी, नीलम नुरेटी, सुधा शाह, वंदना कुमेटी, प्रतीक्षा नेताम, माधुरी सलामे, लक्षीता उसारे, योगेंद्र कोमेटी, चैत्र राम कोमरे, चैत्र राम जुरेशिया, युवराज कुंजाम, मनेष कल्लो, धनंजय पांडे, कन्हैया सिंह राजपूत, पप्पू सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट