कलेक्टर सलाम ने छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण

मोहला, 11 सितंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के विभिन्न छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता, भोजन, आवासीय एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एकलव्य बालक छात्रावास में अस्वच्छता मिलने पर उन्होंने प्राचार्य एवं अधीक्षक पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। वहीं बालिका छात्रावास की बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की।
कलेक्टर ने ग्राम केकतीटोला के उद्यान में पौधों की उपलब्धता एवं आगामी वृक्षारोपण की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मोंगरा बैराज के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ उज्ज्वल पोरवाल, एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

मोहला, 11 सितंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के विभिन्न छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता, भोजन, आवासीय एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एकलव्य बालक छात्रावास में अस्वच्छता मिलने पर उन्होंने प्राचार्य एवं अधीक्षक पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। वहीं बालिका छात्रावास की बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की।
कलेक्टर ने ग्राम केकतीटोला के उद्यान में पौधों की उपलब्धता एवं आगामी वृक्षारोपण की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मोंगरा बैराज के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ उज्ज्वल पोरवाल, एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट