पर्यावरण संरक्षण के साथ मिट्टी के गणेश अपनाने की अपील

पर्यावरण संरक्षण के साथ मिट्टी के गणेश अपनाने की अपील
मोहला। गणेश उत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा स्थापित करने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की गई है। इस संबंध में व्यापारी संघ मोहला की ओर से लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा खरीदने का संदेश दिया गया है।

व्यापारी संघ ने कहा कि “पर्यावरण का करें सम्मान, मिट्टी के गणेश को दें पहचान” के संदेश के साथ इस वर्ष अधिक से अधिक लोग अपने घरों में मिट्टी के गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। मिट्टी की प्रतिमाएं प्राकृतिक होने के साथ ही विसर्जन के बाद पर्यावरण पर कम प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।
लोगों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव की खरीदारी के लिए मोहला बाजार पहुंचें और मिट्टी के गणेश के साथ स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की भी खरीदारी करें। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
व्यापारी संघ मोहला ने नागरिकों से अपील की है कि आस्था के साथ प्रकृति का भी सम्मान करें और इस गणेश उत्सव में मिट्टी के गणेश को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।
विनीत — व्यापारी संघ मोहला