सुशासन तिहार बना सहारा पुरोचन साहू को मिला बैट्री चलित ट्राइसाइकिल

– सुशासन तिहार 2026
– सुशासन तिहार बना सहारा पुरोचन साहू को मिला
बैटरी चलित ट्राइसाइकिल
– बचेंगे समय और श्रम, आत्मनिर्भर होकर रोजगार को देंगे नई दिशा मोहला 12 जून 2026। शासन की जनहितैषी पहल सुशासन तिहार केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम ही नहीं बन रहा है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भी जगा रहा है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी पद्दा टोला निवासी पुरोचन साहू की है, जिन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। 75 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग पुरोचन साहू लंबे समय से अपने दैनिक आवागमन और आजीविका संचालन में कठिनाइयों का सामना कर

। रहे थे। वर्तमान में वे दुकानदारी का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शारीरिक दिव्यांगता के कारण बाजार एवं अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिससे उनके कामकाज पर भी प्रभाव पड़ता था। सुशासन तिहार 2026 के दौरान जब शासन द्वारा आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे थे, तब पुरोचन साहू ने भी बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन के परीक्षण और स्वीकृति के बाद समाज कल्याण विभाग की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में उन्हें बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की। ट्राइसाइकिल प्राप्त होने के बाद पुरोचन साहू के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि अब उन्हें अपने कार्यस्थल तक पहुंचने और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सुविधा होगी। इससे उनका समय और श्रम दोनों बचेंगे तथा वे अधिक आत्मनिर्भर होकर अपने रोजगार को आगे बढ़ा सकेंगे। पुरोचन साहू ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी आवश्यकता पूरी हुई है। यह सहायता उनके लिए केवल एक ट्राइसाइकिल नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का एक नया अवसर है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.