Newsमोहला-मानपुर

मोदी सरकार के 12वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल मानपुर ने की विशेष पूजा -अर्चना

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल मानपुर ने की विशेष पूजा-अर्चना
मानपुर। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा मंडल मानपुर द्वारा शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की गई।


कार्यक्रम के पश्चात भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वनांचल क्षेत्र के ग्राम बसेली, दोरदे, मदनवाड़ा, मुंजाल, सीतागांव एवं कंदाड़ी का दौरा कर ग्रामीणों एवं वरिष्ठजनों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा की रीति-नीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
भाजपा नेताओं ने संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी रमेश हिड़ामे, जिला भाजपा महामंत्री नरसिंह भंडारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन साहू, जिला उपाध्यक्ष रेणु टांडिया, मंडल महामंत्री भारती माहौर, दिनेश शाह मंडावी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!