
नव नियुक्त सिविल जज सोनक वर्मा के सम्मान में सम्मान समारोह आज
अंबागढ़ चौकी, 14 जून 2026। छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा में सिविल जज के पद पर चयनित हुए अंबागढ़ चौकी के युवा प्रतिभा सोनक वर्मा के सम्मान में आज भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उनके चयन से पूरे मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के प्रतिष्ठित युवा सोनक वर्मा ने सिविल जज परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगरवासियों एवं जिलेवासियों द्वारा सम्मान सभा आयोजित की गई है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रबुद्धजन शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं देंगे।

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह सम्मान समारोह आज 14 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से तरुण हॉल, अंबागढ़ चौकी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिलेभर के नागरिकों की उपस्थिति की अपील की गई है।
समारोह के संबंध में जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन अंबागढ़ चौकी एवं जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नागरिकों के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर सोनक वर्मा की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी।
आप सादर आमंत्रित हैं।
विनीत – दिलीप वर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष मोहला मानपुर अम्बागढ़चौकी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.