Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

नेशनल हाईवे पर फिर भीषण हादसा:कार पल्टी

नेशनल हाईवे पर फिर भीषण हादसा: कार पलटी, 10 लोग घायल — दो दिन में दूसरी बड़ी दुर्घटना

मानपुर—-
छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 930 पर फिर से दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मानपुर ब्लॉक के खड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमानसुर के पास एक आरटिका कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के भरदा कला गांव निवासी एक ही परिवार के 10 सदस्य बस्तर के कांकेर जिला अंतर्गत ग्राम शिलपट में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे कार्यक्रम से लौटते समय उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पलटने के बाद दोबारा सीधी खड़ी हो गई।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी 10 घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
इस घटना की पुष्टि मानपुर थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा ने की है।
एक दिन पहले भी हुआ था बड़ा हादसा
गौरतलब है कि इसी नेशनल हाईवे 930 पर एक दिन पहले भी खड़गांव थाना क्षेत्र में ही एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए थे। घायलों में से छह की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।
हाईवे मेग्रामीणों का गुस्सा
लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने नवनिर्मित हाईवे की खराब व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की कमी पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण में कई खामियां हैं, जो हादसों की वजह बन रही हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हाईवे की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो वे आने वाले समय में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!