Newsमोहला-मानपुर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सहायिकाओं ने मानदेय समय  पर देने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने मानदेय समय पर देने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ ने जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को मानदेय समय पर नहीं मिलने की समस्या को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।


ज्ञापन में बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का मानदेय कई बार विलंब से प्राप्त होता है। जुन 2026 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का राज्य द्वारा प्राप्त होने वाला मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को मानदेय नहीं मिलने की बात कही गई है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संयुक्त मंच ने मांग की है कि कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का मानदेय हर माह निर्धारित समय पर भुगतान किया जाए। साथ ही लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई है। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन आगे आंदोलन करने के निर्णय पर विचार करेगा।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!