मोहला-मानपुर

साईबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह में जिले के 35बैंक शाखाओं में चला विशेष साईबर जागरूकता अभियान

मोहला /मानपुर-

💥 “साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह में जिले के 35 बैंक शाखाओं में चला विशेष साइबर जागरूकता अभियान”

💥 “बैंक ग्राहकों को UPI फ्रॉड, OTP, PIN, फर्जी कॉल एवं लिंक आधारित साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी”

💥 “बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों के माध्यम से आम नागरिकों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक”

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से दिनांक 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अलग-अलग सप्ताह में विभिन्न वर्गों को लक्षित कर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह दिनांक 23 से 29 अगस्त 2026 के दौरान बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों को केंद्रित करते हुए जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कुल 35 बैंक/बैंक शाखाओं में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पवार के मार्गदर्शन में पुलिस एवं बैंक प्रबंधन के समन्वय से आयोजित किया गया।

35 बैंक शाखाओं में पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

द्वितीय सप्ताह के दौरान जिले के कुल 35 बैंक/बैंक शाखाओं में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक प्रबंधन एवं पुलिस टीमों द्वारा बैंक में आने वाले खाताधारकों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
बैंक ग्राहकों को वर्तमान समय में ऑनलाइन बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान के माध्यम से होने वाली विभिन्न प्रकार की साइबर ठगी के तरीकों से अवगत कराते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की समझाइश दी गई।


■ UPI फ्रॉड एवं ऑनलाइन बैंकिंग ठगी से बचाव की दी जानकारी
जागरूकता अभियान के दौरान बैंक ग्राहकों को विशेष रूप से—
▪️ OTP, UPI PIN, ATM PIN एवं CVV किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करने।
▪️ बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी अथवा कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर फोन करने वाले अज्ञात व्यक्तियों से सावधान रहने।
▪️ KYC अपडेट, बैंक खाता बंद होने, बिजली बिल, इनाम अथवा अन्य बहाने से भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने।
▪️ किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR Code को स्कैन न करने तथा पैसे प्राप्त करने के नाम पर UPI PIN न डालने।
▪️ फर्जी कस्टमर केयर नंबर एवं सोशल मीडिया पर उपलब्ध संदिग्ध हेल्पलाइन नंबरों से सावधान रहने।
▪️ अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई APK, मोबाइल ऐप अथवा फाइल डाउनलोड न करने।
▪️ ऑनलाइन निवेश, ट्रेडिंग, लोन एवं नौकरी के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े से सावधान रहने।
▪️ बैंक खाते एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने।
के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
■ बैंकों के माध्यम से अधिक से अधिक ग्राहकों को जागरूक करने पर जोर
साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा जिले के सभी संबंधित बैंक प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर बैंक शाखाओं में आने वाले अधिक से अधिक ग्राहकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
बैंक शाखाओं में साइबर जागरूकता संबंधी बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित करने, ग्राहकों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी देने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस एवं बैंक प्रबंधन द्वारा आपसी समन्वय के माध्यम से साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक करने की दिशा में विशेष प्रयास किया गया।

साइबर ठगी होने पर तत्काल करें 1930 पर शिकायत
पुलिस द्वारा बैंक ग्राहकों को समझाइश दी गई कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो वह घबराएं नहीं और बिना किसी देरी के साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
इसके साथ ही संबंधित बैंक को तत्काल सूचना देकर खाते में हुए संदिग्ध लेन-देन की जानकारी दें।
समय पर शिकायत मिलने से ठगी की राशि को होल्ड कराने एवं आवश्यक कार्रवाई करने की संभावना बढ़ जाती है।

द्वितीय सप्ताह की प्रमुख उपलब्धियां
🔹 जिले के 35 बैंक/बैंक शाखाओं में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
🔹 बैंक ग्राहकों एवं आम नागरिकों को UPI फ्रॉड एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई।
🔹 OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने की समझाइश दी गई।
🔹 फर्जी कॉल, फर्जी कस्टमर केयर, KYC फ्रॉड एवं संदिग्ध लिंक से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया।
🔹 QR Code एवं ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर होने वाली ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।
🔹 साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने के लिए जागरूक किया गया।
🔹 पुलिस एवं बैंक प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर साइबर जागरूकता को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस की अपील
सुरक्षित बैंकिंग के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
◆ OTP, UPI PIN, ATM PIN एवं CVV किसी से साझा न करें।
◆ बैंक अधिकारी बनकर आने वाले अनजान कॉल से सावधान रहें।
◆ संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
◆ अनजान QR Code स्कैन न करें।
◆ अनजान APK/ऐप/फाइल डाउनलोड न करें।
◆ KYC अपडेट के नाम पर किसी को बैंकिंग जानकारी न दें।
◆ ऑनलाइन निवेश एवं ट्रेडिंग के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहें।
◆ बैंकिंग संबंधी किसी भी संदिग्ध लेन-देन की तत्काल बैंक को सूचना दें।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस का संदेश
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाएं और साइबर अपराध को रोकने में सहयोग करें।”
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस
“आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।”

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!