Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

*गोंड समाज के मध्य सुलह हेतु **संभागीय समन्वय समिति गोड समिति के अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी।

संभाग स्तरीय गोंड़ समाज समन्वय समिति मोहला के द्वारा गोंड़ समाज के मध्य दो पक्षो में विभाजित होने पर तत्कालीन संभाग स्तरीय गोड समाज के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह नेताम के द्वारा एकीकरण के उपाय के तहत जारी निर्देश दिनांक 26.02.2024 से आपस में बेटी रोटी, सगा शील आपस में पाबंदी को लेकर विवाद चल रहा है, जिससे दोनों पक्षो में व्यवहारिक कठिनाईयाँ हो रही है। जिसे सुलझाने 15.03.2026 को संभाग स्तरीय गोंड़ समाज समन्वय समिति का गठन कर 29.03. 2026 को दोनों पक्षो को पुनः (प्रेमसिंह घावड़े व मोहन सिंह हिडको) को बुलाया गया। लेकिन उक्त तिथि को प्रेमसिंह घावड़े पक्ष उपस्थित हुए और मोहनसिंह हिड्को पक्ष उपस्थित नहीं हुए। उक्त बैठक में समाज एवं समन्वय समिति में 12.04.2026 को पुनः दोनो पक्षों को उपस्थित होने व सूचित करने का प्रस्ताव कर लिखित सूचना दिया गया। दिनांक 12.04.2026 के बैठक में प्रेमसिंह धावडे पक्ष पुनः उपस्थित हुए लेकिन मोहनसिंह हिड्‌को पक्ष उपस्थित नहीं हुए।

उपस्थित समाज एवं समन्वय समिति यह निर्णय पर पहुंचे कि कहीं न कहीं अनुपस्थित पक्ष (मोहन हिडको) ही समाज को गुमराह कर शादी, मरनी, छटट्टी बढ़ी जैसे संस्कारो में व्यवधान उत्पन्न कर समाज में अशांति पैदा करना चाहते हैं। क्योंकि गौटानपार, आवरी महासभा का हिसाब किताब भी तक नहीं हुआ है। गौरतलब तथ्य यह है कि प्रेमसिंह घावड़े के नेतृत्व में दिनांक 14-15.10.2024 के बैठक / अधिवेशन में महा सभा गठन करने की परीस्थितियां भी उनकी अनुपस्थिति में निर्मित हुई थी। गोंड़ समाज का पंजीयन क्र. 1439/93 की नवनीकरण करीब 11-12 वर्षों से मृत पड़ा था जिसे प्रेमसिंह घावड़े के नेतृत्व में नवनीकरण नवम्बर 2024 में कराया गया। उसके बाद पंजीयन के विषय पर कानूनी एवं आपसी विवाद और बढ़ गया। विवाद से दोनो पक्षो को व्यवहारिक परेशानियां होने से पानाबरस जमींदार के कई प्रयासों से भी समाधान नहीं हुआ। परिणाम स्वरुप वैमनस्य बढ़ते हुए सितम्बर 2025 में थाना-चौकी, फरवरी 2026 में ग्राम-मरकाटोला, थाना-मोहला फिर ग्राम-महराडीह, थाना-चिल्हाटी व अन्य हिसंक घटनाएं जिसकी पुलिस केस दर्ज है व विधान सभा प्रश्न किया गया। समन्वय समिति सगा जनों से अनुरोध करती है दोनो पक्ष आपस में मिलकर पुरखो की बनाई व्यवस्था का पालन करें समाज शादी, छटट्टी, मरनी व अन्य संस्कारो में आना जाना चालु रहें और मोहनसिंह हिडको पक्ष के लिए भी समाज के मुख्य धारा में शामिल होने दरवाजा खुला रखती है। मोहनसिंह हिड्‌को पक्ष भी बैठक आहूत करप्रेमसिंह पक्ष के पदाधिकारीयों को बुलाकर समाधान किया जा सकता है। समन्वय समिति का प्रयास सतत् जारी रहेगा।
धन्यवाद् ।
प्रेस विज्ञप्ति के लिये यह जानकारी
संभागीय समन्वय समिति गोंड समाज मोहला द्वारा दिया गया है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!