छत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

हत्या के मामले में चिल्हाटी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

जिला – मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी

दिनांक – 08.09.2026

🔴 हत्या के मामले में चिल्हाटी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

🚔 302 के अपराध में आरोपी को तलब कर की गई पूछताछ, अपराध स्वीकार करने पर न्यायालय में किया गया पेश

👮 वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं चिल्हाटी पुलिस की त्वरित कार्यवाही से मिली सफलता

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी पुलिस द्वारा जिले में गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्हाटी पुलिस ने हत्या के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री. वाय.पी.सिंह (भा. पु. से), के दिशा-निर्देशन मे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी श्रीमती नेहा पवार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चिल्हाटी उप निरीक्षक संजय मरावी के कुशल नेतृत्व में की गई।

🔹 अपराध एवं आरोपी की जानकारी

थाना चिल्हाटी में दर्ज अपराध क्रमांक 49/2026, धारा 302 IPC के प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी सुंदरलाल कमेर पिता रूपसिंह कमेर, उम्र 45 वर्ष, निवासी एडमा गोंदी, थाना चिल्हाटी, जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को तलब कर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय CJM न्यायालय, अम्बागढ़ चौकी के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल कराया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरावी, सहायक उप निरीक्षक मयाराम नेताम, आरक्षक भागीरथी चंद्रवंशी, आरक्षक महेश मेरिया एवं आरक्षक राजेंद्र नेताम का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी पुलिस द्वारा गंभीर एवं लंबित अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!