News

शीतला मंदिर झरण में नवरात्रि पंचमी पर शामिल हुये विधायक इन्द्र शाह मंडावी

शीतला मंदिर झरण में नवरात्रि पंचमी पर शामिल हुए विधायक इंद्रशाह मंडावी, माता रानी से की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

मोहला। ग्राम झरण, ग्राम पंचायत घावडेटोला स्थित शीतला मंदिर में नवरात्रि पंचमी के पावन अवसर पर मोहला-मानपुर विधायक श्री इंद्रशाह मंडावी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता शीतला के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

विधायक श्री मंडावी ने कहा कि नवरात्रि हमारी आस्था, शक्ति और भक्ति का पावन पर्व है। माँ शीतला की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और सेवा भावना का संचार होता है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button