अंबागढ़ चौकी

नवरात्रि जस प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुये कांग्रेस नेता


नवरात्रि जस प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए कांग्रेस नेता, ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए सौंपा मांग पत्र
सिंघाभेड़ी में सांस्कृतिक मंच एवं 800 मीटर सीसी रोड, होडिंटोला में कला मंच निर्माण की मांग; विधायक प्रतिनिधि ने कार्यों को स्वीकृति दिलाने का दिया भरोसा
मोहला-अंबागढ़ चौकी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 16 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित जस प्रतियोगिता के समापन समारोह में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान ग्राम रेगाकटेरा, कहाड़कसा, सिंघाभेड़ी, आमाटोला, मागाटोला एवं होडिंटोला में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की उपस्थिति में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का समापन किया गया।


इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में  विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री भोलाराम साहू को शामिल होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे कार्यक्रमों में उपस्थित नहीं हो सके। उनके स्थान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश सिन्हा एवं प्रदेश महासचिव, किसान कांग्रेस कमेटी, रायपुर छत्तीसगढ़ श्री उदयराम साहू ने विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन का समापन कराया।


कार्यक्रमों में जनपद सदस्य श्रीमती लक्ष्मी ललित कोसरे, श्री बेनी प्रसाद साहू, श्री मुकुंद जनबंधु सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम रेगाकटेरा की सरपंच श्रीमती लीला शाह चंद्रवंशी, आमाटोला की सरपंच श्रीमती सुखंती कस्तूरे, श्री कन्हैया राम साहू, श्री शत्रुघ्न साहू, श्री भगवान सिंह मंडावी, श्री धर्मेंद्र कोरे, मागाटोला के सरपंच श्री बलेश्वर चंद्रवंशी तथा होडिंटोला से श्री गौतम सिंह, श्री कुलदीप, श्री अमर खोब्रागढ़े, श्री बेदूराम सलामे, श्री भारत सलामे, श्री जीवराख साहू, श्री मदन कामले, श्री कुमलाल साहू, श्री जसवंत साहू एवं श्री कृपाशंकर नशीने सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने रखीं विकास कार्यों की मांगें
कार्यक्रम के अंतिम चरण में ग्राम पंचायत कहाड़कसा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर मांग पत्र सौंपा। वहीं, सिंघाभेड़ी में सांस्कृतिक मंच निर्माण एवं लगभग 800 मीटर सीसी रोड निर्माण तथा ग्राम होडिंटोला में कला मंच निर्माण की मांग सामने रखी गई।
इन मांगों को विधायक प्रतिनिधि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश सिन्हा के समक्ष रखा गया। उन्होंने ग्रामीणों को संबंधित विकास कार्यों के लिए प्रयास करने तथा कार्यों को स्वीकृति दिलाने की दिशा में पहल करने का भरोसा दिया।
नवरात्रि के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और ग्रामीण एकजुटता का माहौल देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ गांवों के विकास से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जनप्रतिनिधियों के सामने रखा।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button