ग्राम कोतरी में 26.51लाख की लागत बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन

ग्राम कोतरी में 26.51 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन
मानपुर। ग्राम कोतरी में 26.51 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने किया गया। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। विशेषकर बारिश के दिनों में कीचड़ एवं आवागमन की समस्याओं से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।






इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है। गांवों का विकास, जनसुविधाओं को मजबूत करना और क्षेत्र का सर्वांगीण उत्थान विकास कार्यों का प्रमुख उद्देश्य है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मानपुर श्रीमती सुशीला भंडारी, जनपद पंचायत मानपुर के उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, जनपद सदस्य राजू पोटाई, ग्राम पंचायत कोतरी के सरपंच सुखराम मंडावी, विधायक प्रतिनिधि मानपुर ऋषभठाकुर, अजीज खान, आरती राम रावटे, शिवलाल नेताम, धनीराम नेताम, कंगलु कोरेटी, बुधराम, श्रीमती गीता पुरामे, श्रीमती राधाबाई विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट