Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर
बरसात में बनने वाली चौड़ीकरण सडक की स्थिति खराब, जगह जगह गड्ढे, अफसर सुरक्षा को लेकर बेखबर,

बरसात में बनने वाली चौड़ीकरण सड़क की स्थिति – जगह जगह गड्ढे अफसर सुरक्षा को लेकर बेखबर ग्रामीण जोखिम भरी सडक चलने मजबूर
मोहला
छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र राज्य को एनएच-930 जोड़ने वाले मार्ग के चौडीकरण कार्य के दौरान सडक में जगह जगह गहरे गड़े और कीचड़ होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है बारिश के कारण स्थिति खराब हो गई है क्योंकि मुरम की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया है। निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा संकेतक व चेतावनी बोर्ड नहीं होने से हादसे की आशंका बनी हुई है
वाहन चालकों ने निर्माण एंजेंसी से गड्ढों को जल्द भरने सड़क को आवागमन के लिये सुरक्षित बनाने और आवश्यक सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट