Newsमोहला

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहु संघ किसान प्रकोष्ठ के अन्तर्गत साहू समाज के नवनियुक्त  पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहु संघ किसान प्रकोष्ठ के अन्तर्गत
साहू समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जिला साहू संघ ने दी बधाई
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा दुर्ग संभाग के नवनियुक्त सह-संयोजक श्री उदयराम साहू को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने पर व बेनी प्रसाद साहू प्रदेश संयुक्त सचिव किसान प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ को जिला साहू संघ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू एवं किसान प्रकोष्ठ के संयोजक श्री चोवाराम साहू के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इसी क्रम में अंबागढ़ चौकी तहसील साहू संघ से श्री मानिक राम साहू एवं श्री दया लदास साहू को सह-संयोजक तथा श्री जगे सर साहू को किसान प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के महामंत्री पद पर मनोनीत किए जाने पर जिला साहू संघ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
जिला साहू संघ ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा किसान एवं समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


इस अवसर पर जिला साहू संघ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की ओर से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष सहित किसान प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!