News

जनजातीय हितों को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने राज्य अनुसूचित जनजातिय आयोग के उपाध्यक्ष को सौपा ज्ञापन

जनजातीय हितों को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन”
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले के जनजातीय हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सर्व आदिवासी समाज, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री एम.डी. ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र पहल करने का आग्रह किया। गोडवाना भवन मोहला मे समाज प्रमुख द्वारा एम डी ठाकुर जी का आत्मीय स्वागत किया गया तथा समाज के संबंध मे आत्मीय चर्चा किया गया
ज्ञापन में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले को बस्तर संभाग में शामिल करने, जिले को बस्तर विकास प्राधिकरण से जोड़ने तथा जनवरी 2025 में डीएलसी से अनुमोदित 18 ग्राम सभाओं को शीघ्र सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित करने की मांग की गई है।


इसके अलावा जिला मुख्यालय में कोचिंग कक्षाएं शुरू करने, क्षेत्र में बढ़ रहे फर्जी जाति प्रमाण पत्रों पर अंकुश लगाने, जनजातीय जमीनों की दलालों द्वारा होने वाली फर्जी खरीद-बिक्री पर रोक लगाने तथा नवीन जिला क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाने की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से रखी गई।
सर्व आदिवासी समाज ने आयोग के उपाध्यक्ष से उक्त सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई और पहल करने का अनुरोध किया है।

*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*

Back to top button
error: Content is protected !!