दूरस्थ आदिवासी अंचल मदनवाड़ा पहुंची कलेक्टर विकास कार्यों का लिया जायजा

दूरस्थ आदिवासी अंचल मदनवाड़ा पहुंचीं कलेक्टर, विकास कार्यों का लिया जायजा
मानपुर। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र मदनवाड़ा का दौरा कर विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में धीमी गति पर संबंधित सचिव को फटकार लगाते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।





कलेक्टर ने जनपद सीईओ को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने कहा।
ग्राम परवीडीह में निर्माणाधीन पीएम आवास का निरीक्षण करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने भी कार्य में देरी पर नाराजगी जताई और समय-सीमा में निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट