सड़क स्कूल और DMF को लेकर विधायक मंडावी का भाजपा सरकार पर हमला

सड़क, स्कूल और DMF को लेकर विधायक मंडावी का भाजपा सरकार पर हमला
मोहला। कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी ने जिले की बदहाल सड़कों, जर्जर स्कूल भवनों और DMF राशि के उपयोग को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मानपुर से गुजरने वाले NH-930, मोहला की सड़कों और

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट
राजनांदगांव-मानपुर निर्माणाधीन मार्ग की स्थिति चिंताजनक है।
विधायक ने दावा किया कि जिले में 50 से अधिक स्कूल जर्जर हैं और कई जगह बच्चे किराए के भवनों, बरामदों या पेड़ की छांव में पढ़ने को मजबूर हैं। इसके बावजूद DMF राशि से ओपन जिम और वर्चुअल क्लास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने वर्चुअल क्लास में विषय विशेषज्ञों और तकनीकी व्यवस्था की कमी पर भी सवाल उठाया।
विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर करीब 1.20 लाख दीये जलाने की तैयारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को दीयों से ज्यादा सड़क, स्कूल, शिक्षक, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। उन्होंने सरकार से विकास कार्यों में प्राथमिकता और सरकारी राशि के पारदर्शी उपयोग की मांग की।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट