News

चुम्मन लाल निषाद के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, आज होगा तिजनाहवन

चुम्मनलाल निषाद के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, आज होगा तिजनाहवन
मोहला। निषाद समाज के श्री चुम्मनलाल निषाद का आकस्मिक निधन दिनांक 9 सितंबर 2026, बुधवार को हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों में शोक की लहर है।


शोक पत्र के माध्यम से परिजनों ने बताया कि दिवंगत चुम्मनलाल निषाद का तिजनाहवन कार्यक्रम 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम निषाद नगर, मोहला, वार्ड क्रमांक 05 में सुबह 10 बजे से रखा गया है।
परिजनों ने समाजजनों एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की अपील की है। व्यापारी संघ मोहला द्वारा स्व.चुम्मन निषाद व्यापारी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त कर निषाद परिवार के लिये प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना कर संबल प्रदान करने की विनती की है।
विनीत: श्रीमती मुन्नीबाई निषाद, श्रीमती कामिनी बाई निषाद, श्री गजेन्द्र निषाद (भाई) एवं समस्त निषाद परिवार।

योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!