Newsछत्तीसगढ़मानपुर

वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सार्थक पहल

वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सार्थक पहल
मानपुर —-
जिला देवांगन समाज, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सामाजिक बंधुओं द्वारा ग्राम खड़गांव के तहसील परिसर एवं अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें स्वच्छ वायु प्रदान करने के साथ-साथ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज की यह पहल निश्चित रूप से जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करेगी।

“एक पौधा—अनेक जीवन, वृक्ष लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ।” 🌳

जिला देवांगन समाज की यह पहल सामाजिक एकता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

जिलाध्यक्ष – लक्ष्मण देवांगन , सचिव – राजेन्द्र देवांगन ,
कोषाध्यक्ष – रामकिशोर देवांगन खेमचंद देवांगन ताम्रध्वज देवांगन
टीकाराम देवांगन धनेश्वर देवांगन इंदल देवांगन
प्रमोद देवांगन
रामकुमार देवांगन राकेश देवांगन नरेन्द्र देवांगन दिलीप देवांगन जीतू देवांगन कपूर देवांगन काशी देवांगन शिवरतन देवांगन भागचंद देवांगन चेतन देवांगन हिरदे देवांगन सनत देवांगन विनीत देवांगन आदि

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!