News

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों ने भेंट देकर जताया आभार, पंचायत के सरपंच ने भी किया शिक्षकों का सम्मान

कोड़ेमरा, 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर संकुल मोतीपुर अधीनस्थ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोड़ेमरा में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को भेंट प्रदान कर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोड़ेमरा के सरपंच अशवन छेदैया ने ग्राम पंचायत कोड़ेमरा अधीनस्थ समस्त शिक्षकों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा देने में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।


विद्यार्थियों ने भी शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मुंशीलाल परसाई, केवल साहू, रवि रावटे, श्यामू भूआर्य, नलिन कुमार, बलराम यादव, राजू रात्रे, प्रीत राम कोर्राम, सरपंच अशवन छेदैया, शाला समिति जागेश्वर मानकर, सिताब कोलियारे, उत्तरा मानकर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा।

*मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट*

Back to top button
error: Content is protected !!