Newsमोहला-मानपुर
जिला पंचायत सदस्य व लेखक कवि साहित्य कार लखन कलामे ने दी गुरु पुर्णिमा की बधाई….

गुरु पूर्णिमा के आप सबो ला बहुत बहुत बधाई शुभकामना।
"गुरु वंदन"
गुरु की महिमा गुरु का मान
गुरु ही है ईश्वर रुप महान
अंधकार से खींच निकाले
ज्ञान की पावन ज्योत जलाए।
अक्षरों का जब ज्ञान न था
सही ग़लत का भान न था
हाथ थामकर चलना सिखाया
जीवन को जीना सिखलाया।
निस्वार्थ भाव से विद्या देकर
सपनों को नई उड़ान दिलाया
गुरु पूर्णिमा का यह सुंदर पर्व
पावन बेला पर हमको है गर्व।
शीस झुकाकर नमन हमारा
गुरु ही है जीवन का सहारा
चरणों में श्रद्धा भक्ति बंधन
गुरुदेव आपको शत् शत् वंदन।
"लखनलाल लहरिया"

सौजन्य-भारत 24न्यूज चैनल