पेपर लीक मामले और विधेयक पर युवा मोर्चा महामंत्री बिट्टु गुप्ता का आया ब्यान

पेपर लीक मामले और विधेयक पर युवा मोर्चा महामंत्री बिट्टू गुप्ता का बयान
खड़गांव। पेपर लीक जैसे मामलों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री बिट्टू गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पारित किए गए सख्त कानून का स्वागत किया जाना चाहिए। इस कानून के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। इससे मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का विश्वास मजबूत होगा और भर्ती परीक्षाएं निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकेंगी।
बिट्टू गुप्ता ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए किसी भी प्रकार की नरमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी युवाओं से ईमानदारी के साथ अपनी तैयारी जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट।