थाना खडगांव पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान

थाना खड़गांव पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | 28 जुलाई 2026।
थाना खड़गांव पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम सिवनी हाई स्कूल एवं ग्राम घोटिया साप्ताहिक बाजार में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैम, फर्जी लिंक एवं सोशल मीडिया हैकिंग जैसी साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी गई।



प्रशिक्षु उप निरीक्षक अब्दुल रियाज़ ने लोगों से बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट