Newsछत्तीसगढ़

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश

मोहला: राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश
मोहला, 17 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व, आबकारी एवं खनिज विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन सहित सभी राजस्व मामलों का समय-सीमा में निपटारा सुनिश्चित करने तथा अवार्ड पारित प्रकरणों में भूमि रिकॉर्ड दुरुस्ती का कार्य तत्काल पूरा करने को कहा।


कलेक्टर ने समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों को प्राथमिकता देने, स्वामित्व योजना, नक्शा बंटांकन, एग्रीस्टैक पंजीयन और डिजिटल हस्ताक्षरित खसरों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में आबकारी विभाग को अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई तथा खनिज विभाग को अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने एवं खनिज प्रभावित ग्रामों में विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!