Newsमोहला-मानपुर

राम मंदिर में चोरी पर कांग्रेस का हमला…

राम मंदिर में चोरी पर कांग्रेस का हमला: भाजपा और ट्रस्ट की जवाबदेही पर उठाए गंभीर सवाल

मोहला: कांग्रेस के जिला प्रभारी पदम सिंह कोठारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने संयुक्त प्रेस वार्ता में अयोध्या राम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना को लेकर भाजपा सरकार और मंदिर प्रबंधन पर तीखे सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यदि देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील मंदिर परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था विफल हो रही है, तो यह सरकार और संबंधित प्रबंधन की गंभीर नाकामी है।

प्रेस वार्ता में पदम सिंह कोठारी ने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन जब मंदिर परिसर में चोरी जैसी घटना होती है, तब जवाबदेही से बचने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई और दोषियों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आस्था के केंद्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया कि यदि राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत बताई जाती रही है, तो चोरी जैसी घटना कैसे हुई। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है, जबकि वास्तविक जवाबदेही से बच रही है।

कांग्रेस ने सीधा आरोप लगाया है कि जब ट्रस्ट प्रधानमंत्री एवं आर एस एस के द्वारा गठित हुआ है तो चंदा चोरी का जवाब भी प्रधानमंत्री को देना चाहिए। अयोध्या राम मंदिर चोरी प्रधानमंत्री एवं आर एस एस के सुनियोजित प्लान है। इन्होंने राम मंदिर ना बनाकर चंदा चोरी का केंद्र बना दिए है। कांग्रेस पार्टी और आम जनता यही मांग करती है कि चंदा चोरी की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच होनी चाहिए और करोड़ों हिन्दुओं के आस्था से खिलवाड़ करने वाले जो भी दोषी हो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए।

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से नारायण लाल खंडेलवाल, संजय जैन, मिर्जा नूर बेग, उदय साहू, राजेंद्र चक्रधारी, अब्दुल खलीक, दिनेश साहू, गमिता लोनहारे, अय्यूब खान, विकास लाउट्रे, रोहिदास साहू एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!