News

– विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत वृहद पंजीकरण शिविरों का शुभारंभ

– विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत वृहद पंजीकरण शिविरों का शुभारंभ

– 20 जून तक जारी रहेंगे “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” वृहद पंजीकरण शिविर मोहला 18 जून 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान के तहत जिले के विकासखंड मुख्यालयों में 18 से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद

पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के प्रथम दिवस लोगों ने विभिन्न योजनाओं में पंजीयन, त्रुटि सुधार एवं समस्याओं के निराकरण का लाभ प्राप्त किया। शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्यघर, पेंशन योजनाओं सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से शेष दो दिनों में शिविरों का लाभ लेने की अपील की है

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!