मोहला-मानपुर
विधायक इन्दशाह मंडावी का मानपुर क्षेत्र दौरा आज

विधायक इंद्रशाह मंडावी का मानपुर क्षेत्र दौरा आज
मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी 20 जून (शनिवार) को

मानपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान वे साल्हेभट्टी एवं राजकट्टा में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण तथा घोटियाकन्हार में सीसी रोड निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही औंधी एवं अरजगुबला में किसानों से खाद-बीज संबंधी चर्चा करेंगे तथा गौतमपुर में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोहला लौटेंगे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट