मोहला में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
मोहला में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
मोहला
, 18 जून 2026।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय मोहला के फौव्वारा चौक में 18 से 20 जून तक तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ ग्राम कांडे निवासी शिल्पकार हरीश चन्द्र विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।






प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, आत्मनिर्भर भारत अभियान, विकसित भारत-2047, चिनाब रेल ब्रिज, अटल सेतु, वंदे भारत ट्रेन, डिजिटल इंडिया तथा किसान, महिला और युवा हितैषी योजनाओं को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘जनमन’ पत्रिका सहित विभिन्न प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट