मोदी सरकार के 12वर्षो की विकास विश्वास और जनकल्याण की यात्रा को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

पीएम मोदी के नेतृत्व में समृद्ध एवं सशक्त भारत के 12 वर्ष : भाजपा की प्रेस वार्ता आयोजित
जिला भारतीय जनता पार्टी मोहला मानपुर अम्बागढ़चौकी आज विश्राम गृह अम्बागढ़चौकी में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से राजीव अग्रवाल जी अध्यक्ष सी एस आई डी सी ऱाज्यमंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ शासन ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले 12 वर्षों में देश ने विश्व की प्रमुखतः अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए, जबकि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों ग्रामीण परिवारों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाते हुए करोड़ों गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत ने आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक प्रगति की है। देशभर में आधुनिक एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे नेटवर्क, वंदे भारत ट्रेनों, हवाई अड्डों तथा डिजिटल कनेक्टिविटी का व्यापक विस्तार हुआ है। डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से शासन व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया गया है, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। जी-20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी, अंतरिक्ष क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफलता, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता तथा विश्वभर में भारत की बढ़ती साख इसके महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं ने देश के विकास को नई गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहा है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, नगर पंचायत अम्बागढ़चौकी उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, व जिला भाजपा प्रवक्ता व कार्यक्रम प्रभारी राजुटांडिया सहित जिला भाजपा के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही
प्रेस वार्ता में जिले के सभी सम्माननीय पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.