Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

सुशासन तिहार समीक्षा:योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश

सुशासन तिहार समीक्षा: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश
मोहला, 8 जून 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का वर्षा पूर्व निर्माण पूर्ण करने तथा पीएम सूर्यघर योजना के व्यापक विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।


बैठक में महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों, कुपोषण उन्मूलन, स्वास्थ्य सेवाओं की बरसात पूर्व तैयारी, जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, डिजिटल सेवाओं, शिक्षा की गुणवत्ता तथा सड़क सुरक्षा की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सकारात्मक सोच, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री रजत बंसल, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव श्री प्रभात मलिक, दुर्ग संभाग के कमिश्नर श्री एस.एन. राठौर, दुर्ग एवं राजनांदगांव रेंज के आईजी, बालोद तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!