स्थानांतरण प्रति बंध हटाने की मांग

स्थानांतरण प्रतिबंध हटाने की मांग, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को 9 जून की कैबिनेट से उम्मीद
मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र खण्डेलवाल ने राज्य सरकार से स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध को शिथिल करने तथा स्थानांतरण नीति में संशोधन की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से तबादलों पर रोक के कारण कर्मचारी पारिवारिक, स्वास्थ्य

एवं अन्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
संघ ने मांग की है कि पूर्व की तरह कर्मचारियों को स्वयं के व्यय पर गृह जिले या इच्छित स्थान पर स्थानांतरण की सुविधा पुनः दी जाए। खण्डेलवाल ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सीमित अवधि के लिए ट्रांसफर विंडो खोलने का उदाहरण देते हुए छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह का निर्णय लेने की अपील की है।
संघ को 9 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक से उम्मीद है कि कर्मचारियों के हित में स्थानांतरण प्रतिबंध हटाने और नीति में आवश्यक संशोधन का निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि इससे कर्मचारी मानसिक रूप से अधिक संतुष्ट रहकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट